नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- देश भर में चल रहे मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में यूपी में फर्जीवाड़े की कोशिश की गई है। अपना और अपने परिवार वालों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए गजब खेल किया गया है। ऐसा प्रमाण पत्र बनाकर बीएलओ को दिया गया है जो असलियत में बनता ही नहीं है। मामला सहारनपुर के मोहल्लाह मोहम्मद गौरी गंगोह का है। नगर पालिका परिषद गंगोह के अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला मोहम्मद गौरी, गंगोह निवासी फैजान पुत्र महबूब ने मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए परिवार प्रमाण-पत्र (फैमिली सर्टिफिकेट) जमा किया था। अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका परिषद गंगोह की ओर से इस तरह का कोई "परिवार प्रमाण-पत्र" कभी जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.