गाज़ियाबाद, दिसम्बर 4 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी स्थित बैक्वेंट हाल में भाजपा की जिला समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गहन पुनरीक्षण भाजपा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन अनुशासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कार्य करने की बात कही, जिससे जिले की मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी विधानसभा में मतदाता सूची का शत-प्रतिशत शुद्धिकरण हमारा लक्ष्य है। बूथ स्तर पर मतदाताओं को पंजीकरण करने में सहयोग कर लोकतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.