रुद्रपुर, जून 9 -- किच्छा, संवाददाता। एसडीएम गौरव पांडेय ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम आठ जून से शुरू हो चुका है। इसके प्रथम चरण में सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। मतदाता एसआईआर के संबंध में आवश्यक विवरण भरकर प्रपत्र बीएलओ को वापस सौंपेंगे, जिसके बाद जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से बीएलओ के कार्य में सहयोग करने की अपील की। मंगलवार को तहसील मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीएम ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और बीएलओ एवं चुनाव आयोग की टीम को आवश्यक सहयोग देने की अपील की, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- SIR में रहें सावध...