गुड़गांव, जुलाई 17 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026(एसआईआर) कार्य में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ने को लेकर प्रशासन के लिए चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने धनवापुर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भ्रमण किया।

मतदाता सत्यापन की समीक्षा बीएलओ, स्थानीय मतदाताओं, नगर निगम पार्षदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तथा लोगों से बातचीत किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या 160, 161 व 164 का निरीक्षण कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ से घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वेक्षण, गणना प्रपत्रों के वितरण तथा मतदाता सत्यापन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों...