फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- कायमगंज, संवाददाता तहसील में एसआईआर को लेकर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कक्ष में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को और मजबूत करना है, ताकि क्षेत्र में ही रहे एसआईआर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जनता की नब्ज के सबसे करीब होते हैं, इसलिए उनकी ओर से मिलने वाले सुझाव प्रशासन के लिए अत्यंत मूल्यवान होते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सबसे अहम है। किसी भी विषय पर अनावश्यक देरी या जानकारी छुपाना उचित नहीं माना जाएगा। एसडीएम ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से कहाकि वे एसआईआर में पूरा सहयोग करे। त...