हरदोई, दिसम्बर 23 -- हरदोई। एसआईआर में पांच लाख से अधिक वोट कटने के बाद भाजपा संगठन स्थिति को समझने और समाधान निकालने को हरकत में आ गया है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मल्लावां पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। अटल जन्म शताब्दी समापन वर्ष के अवसर पर 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को भी परखा गया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने एसआईआर अभियान तथा वीर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं विधायक आशीष सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत ने किया। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल को जनमानस को समर्पित किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.