रुद्रपुर, अगस्त 6 -- किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने एसआईआर के तहत पांच अगस्त को दर्ज 269 आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को उठाने के बाद भी बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज की गई हैं, जो गंभीर विषय है। गुरुवार को जारी बयान में बेहड़ ने कहा कि फर्जी अथवा नियमों के विपरीत पाई जाने वाली सभी आपत्तियों को निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक मामले में नियमानुसार संबंधित आपत्तिकर्ता को फॉर्म-13 और संबंधित मतदाता को फॉर्म-14 के माध्यम से नोटिस जारी कर निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड SIR जांच में कई वीआईपी की भी जांच, नेता प्रतिपक्ष और कमिश्नर तक को नोटिस यह भी पढ़ें- एसआईआर में षड्यंत्र के तहत लगवा रहे फर्जी आपत्तियां: ठुकराल यह भी पढ़ें- जिन्होंने भरा है एसआईआर फ...