इटावा औरैया, नवम्बर 27 -- इटावा। इन दिनों एसआईआर का काम चल रहा है और बीएलओ गणना प्रपत्र घर घर पहुंच रहे हैं। यह कार्य 4 दिसंबर तक चलेगा। सभी को गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करना है। इस संबंध में अपर जिला अधिकारी न्यायिक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि यदि किसी को कोई जानकारी चाहिए हो तो वह फोन नंबर 05688 250026 और 05688 255438 पर फोन कर सकता है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1950 पर भी जानकारी के लिए फोन किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...