महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एसआईआर के अंतिम पड़ाव में गायब मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 30 नवंबर को अनट्रेस्ड मतदाताओं की संख्या 9252 थी, मंगलवार को यह बढ़ कर 60 हजार से उपर पहुंच गई है। ढूंढने के बाद भी जिन मतदाताओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है, बीएलओ ऐसे मतदाताओं को अनट्रेस श्रेणी में शामिल कर एसआईआर अभियान को पूरा करने में जुट गए हैं। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार अपराह्न दो बजे तक स्थायी रूप से शिफ्टिंग कराने वाले मतदाताओं की संख्या 1 लाख 22 हजार 886 पहुंच गई है। एक से अधिक स्थान की मतदाता सूची में नाम होने वाले लोग अपनी शिफ्टिंग स्थायी जगह वाले मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए वहां से गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड करा रहे हैं। बीते 30 नवंबर को स्थायी रूप से शिफ्टिंग कराने वाले मतदात...