रामपुर, मार्च 9 -- रामपुर। एसआईआर की प्रक्रिया में नोटिस पर सुनवाई अभी जारी है। सोमवार को एईआरओ कार्यालय के बाहर नोटिस का जवाब देने के लिए मतदाता पहुंचे और अधिकारियों के द्वारा उनके नोटिस पर सुनवाई की गई। अभी तक जनपद में 82 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सर्वप्रथम नो-मैपिंग श्रेणी के वोटर्स को नोटिस जारी हुए थे, उन पर सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है। अब तार्किक विसंगतियों वाले मामले में नोटिस दिए जा रहे हैं। जिन पर सुनवाई की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि नोटिस पर सुनवाई का कार्य 26 मार्च तक पूरा किया जाना है। इसके लिए उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.