मुरादाबाद, जनवरी 23 -- मुरादाबाद। एसआईआर में नोटिस बीएलओ के माध्यम से तामील करवाने के बाद उनकी सुनवाई की जा रही है। निर्वाचन आयोग की ओर से तेरह तय विकल्पों में से सुविधानुसार अपने विकल्प लेकर लोग पहुंच रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि सभी अधिकारी तय स्थान पर सुनवाई कर रहे हैं। किसी के पास साक्ष्य का अभाव है तो उसे जानकारी दी जा रही है कि कौन से साक्ष्य ला सकते हैं। सुनवाई के लिए तय अधिकारियों में हर एक अधिकारी को डेढ़ सौ लोगों को एक दिन में सुनना है। एक अधिकारी के पास औसतन सौ लोग कहीं कुछ कम ज्यादा ऐसे पहुंच रहे हैं। कुंदरकी के ईआरओ अभय सिंह ने बताया कि सुनवाई सुचारू है। लगातार हम लोग नोटिस पर सुनवाई कर साक्ष्य जमा करवा रहे हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ प्रिंस वर्मा, मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ ...