पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत जिले में विशेष अभियान रविवार को चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की निगरानी में जिले के सभी 1522 बूथों पर मतदाताओं को दिए गए नोटिस की सुनवाई की रिपोर्ट ली गई। शाम तक चल रही प्रक्रिया के बीच 95 फीसद नोटिसों की सुनवाई का काम पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है। अब तक जारी कुल 67634 और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के अंतर्गत 172388 और कुल 240022 नोटिसों की सुनवाई के लिए चार ईआरओ समेत अन्य दर्जनों कार्मिकों को लगाया गया है। अब 05 फीसद नोटिसों पर सुनवाई बाकी थी। इसका काम भी अब अंतिम चरण में है। बीते दिवस दावा आपत्तियों के आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा छह मार्च तक लिए गए थे। अब इनका आवेदन नहीं लिया जाएगा। अब रविवार या...