काशीपुर, जून 29 -- काशीपुर। नगर निगम सभागार में सोमवार को मेयर दीपक बाली ने एसआईआर को लेकर पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने आह्वान किया कि किसी भी वार्ड में कोई भी व्यक्ति ऐसा न बचे जिसका नाम सूची में दर्ज होने से रह जाए। अपने-अपने क्षेत्र में सभी पार्षद पूरी ताकत लगाए और लोगों का नाम दर्ज कराने में उनकी मदद करें। जहां कहीं बीएलओ या फिर इस ड्यूटी में लगे दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई दिक्कत हो रही हो तो पार्षद उनकी भी मदद करें। मेयर ने कहा कि एसआईआर में सहभागिता राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसमें देश के सभी नागरिकों का नाम शामिल होना है। यह भी पढ़ें- एसआईआर में नाम दर्ज कराने में पार्षद करें मदद लिहाजा इसमें नाम दर्ज कराने के लिये पूरी गंभीरता से काम किया जाए। यहां पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद विजय कुमार ...