रिषिकेष, दिसम्बर 17 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने एसआईआर में अपने अपने क्षेत्रों के मतदाताओं के नाम जुड़वाने के टिप्स दिए। बुधवार को मणिराम मार्ग स्थित बुद्धुमल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठनात्मक मजबूती के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। सभा में ऋषिकेश विधानसभा के भाजपा के बीएलए-1 पंकज गुप्ता के साथ सभी बीएलए-2 के सदस्यों की मीटिंग हुई। पंकज गुप्ता ने बताया कि एसआईआर मे कैसे आपने अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं का नाम जोड़ना है। इसके बाद सभी ने गृहमंत्री अमित शाह के संसद में एसआईआर पर दिए हुए भाषणों को देखा एवं सुना। इस दौरान नव निर्वाचित यु...