अररिया, अप्रैल 24 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में वरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में सभी बीडीओ तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम जुड़े थे। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों, गैस आपूर्ति व्यवस्था एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पंचायत चुनाव के अंतर्गत 'प्रपत्र-1' के प्रकाशन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न किया जाए। समीक्षा के क्रम में एसआईआर के दौरान चिन्हित मृत्यु मामलों (डेथ केसेज) के आधार पर विभिन्न योजनाओं में लाभुकों के नाम विलोपन की स्थिति की भी जांच की गई। ज...