एसआईआर में नाम कटने के मुद्दे पर भिडे खरगे- नड्डा
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर के तहत बाहर किए गए 13.3 करोड़ मतदाताओं को घुसपैठिया बताया है। बुधवार को एक्स पर पोस्ट में खरगे ने कहा कि ये भारतीयों का अपमान है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि गृह मंत्री ने कभी भी 13.39 करोड़ भारतीयों को घुसपैठिया नहीं बताया था। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि उसने इतने नाम को अलग-अलग श्रेणी में रखा है। इसमें 2.80 करोड़ नाम मृत लोगों के हैं। 6.30 करोड़ नाम ऐसे हैं जो स्थानांतरित हो चुके हैं, 3.01 करोड़ अनुपस्थित मिले जबकि 1.02 करोड़ डुप्लीकेट नाम हैं। नड्डा ने कहा कि जनता को भाजपा और एनडीए में विश्वास है। एनडीए 2029 में फिर सरकार बनाएगी।..........
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.