लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- एसडीएम ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। इसमें बीईओ व बाल विकास के सुपरवाइजर मौजूद रहे। धीमी प्रगति पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि काम पूरा न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। एसडीएम शशीकांत मणि ने धौरहरा, रमियाबेहड़, ईसानगर के बीईओ व बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजरो से अब तक हुए काम की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में पता चला कि राजस्व विभाग के कुछ लेखपाल, शिक्षक व कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एसआईआर में लापरवाही बरत रही हैं। जिससे प्रगति नहीं सुधर रही है। इस पर एसडीएम ने सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.