औरैया, फरवरी 7 -- औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि एसआईआर में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो पार्टी बूथ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औरैया आगमन पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शनिवार को बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज में नवनिर्मित भौतिक विज्ञान व रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव ने फीता काटकर प्रयोगशाला का शुभारंभ किया और छात्रों से संवाद कर शिक्षा व वैज्ञानिक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.