लखनऊ, जनवरी 23 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से आए उलमाओं व अन्य प्रमुख लोगों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अखिलेश ने कहा यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए अग्निपरीक्षा होगा। उन्होंने उलमाओं से अपील की कि नकारात्मक लोगों को हटाने के लिए सकारात्मक लोग एकजुट हो जाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में साजिश और षड्यंत्र करेगी। भाजपा में जनता के प्रति कोई ईमानदारी नहीं है। भाजपा सरकार पीडीए से नफरत करती है और उसे अपमानित कर रही है। यही पीडीए भाजपा को परास्त करेगा। दूसरी ओर अखिलेश यादव एसआईआर के मुद्दे को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर में धांधली करना चाहती है। एसआईआर ही एनआरसी है। अखिलेश ने विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ...