चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि बूथ समिति और बी.एल.ए - 2 झामुमो संगठन की रीढ़ है । उन्होंने आरोप लगाया है कि एसआईआर.के माध्यम से झारखण्ड के लाखों वोटरों का नाम काटने षड़यंत्र हो रहा है। भाजपा लोकतान्त्रिक अधिकार का हनन कर रही है। श्री पांडेय मंगलवार को चाईबासा के पिल्लाई हाल में जिला झामुमो द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे । यह भी पढ़ें- झामुमो की कार्यशाला आजकार्यकर्ताओं का सतर्क रहने का आह्वान श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान हुए कहा कि जिला स्तरीय बूथ एवं बीएलए-2 के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर झारखंडी मतदाताओं का नाम वोटर सूची से वंचित न हों , इसका ध्यान रखें ।कार्यशाला में श्री पाण...