जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। संक्षिप्त प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद शुक्रवार को निर्वाचन विभाग ने अंतिम सूची प्रकाशित कर दी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने इसे जारी किया। एसआईआर के बाद जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल तीन लाख 51 हजार मतदाता कम हो गए। हालांकि आलेख्य प्रकाशन यानी छह जनवरी के बाद जिले में करीब दो लाख 37 हजार मतदाता बढ़े हैं। सबसे ज्यादा जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार मतदाता कम हुए।जिले में जब एसआईआर यानी संक्षिप्त प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई तो उस समय जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 35 लाख 70 हजार मतदाता थे। इसमें 18 लाख 59 हजार पुरुष और 17 लाख 11 हजार महिला मतदाता थीं। 146 थर्ड जेंडर का भी नाम शामिल था। छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशन हुआ तो यह संख्या घटकर 2...