अररिया, अक्टूबर 7 -- रानीगंज। एक संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को इंडी गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रानीगंज काली मंदिर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' और 'एसआई आर वापस लो, मताधिकार की रक्षा करो' समेत कई नारे लगाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि एस आई आर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फू...