फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मंगलवार को जारी हुयी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर जनपद की चारो विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की छटनी हुयी है। चारो विधानसभा क्षेत्रों मेें 2 लाख 90 हजार 860 वोटरों के नाम सूची से कट गये हैं। इसमें सर्वाधिक वोट सदर विधानसभा क्षेत्र से कटे हैं। आयोग की ओर से उन वोटरों को अवसर दिया गया है जिनके नाम कटे हैं। इसके लिए आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज करायी जा सकती हैं । एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का यहां जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी प्रकाशन कर दिया है। आयोग के निर्देश पर घर घर जाकर चारो विधानसभ क्षेत्रों में बीएलओ ने अभियान चलाया था। इसमें वोटरों और उनके परिवार के सदस्यों के फार्म भरवाये गये थे। दो बार एसआईआर की तिथि बढ़वायी गयी। जद्दोजहद के बाद ड्...