एसआईआर में कटा नाम तो बिना डर फिर भरें फॉर्म-6
लखनऊ, नवम्बर 10 -- यूपी में कई मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले की मतदाता सूची में था। एसआईआर में नाम कटने के बाद वह इस आशंका या डर से फॉर्म-6 नहीं भर रहे कि कहीं उन पर कोई कार्रवाई न हो जाए। क्योंकि फॉर्म-6 के घोषणा पत्र में यह लिखना होता है कि उनका पूर्व की मतदाता सूची में नाम नहीं था। ऐसे में उन्हें मिथ्या घोषणा के कारण कार्रवाई का भय सता रहा है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि अब इस आधार पर कार्रवाई नहीं होगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर कि मतदाता पूर्व की मतदाता सूची में पंजीकृत था, उसके विरुद्ध मिथ्या घोषणा के लिए धारा-31 के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। मिथ्या घोषणा पर चुनाव आयोग की ओर से कार्रवाई किए जाने का प्राविधान था। अब इसे ऐसे मतदाता जिनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.