घाटशिला, मई 27 -- पोटका,संवाददाता। विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झामुमो प्रखंड कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को अंचलाधिकारी निकीता बाला से उनके कार्यालय में मिला एवं प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) व जनगणना 2027 की जानकारी ली। मौके पर सुधीर सोरेन ने सीओ से कहा कि एसआईआर में एक भी सही वोटर का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रकिया में बीते दो दिनों में बूथों पर अनमैप्ड वोटर लिस्ट प्रदर्शित करने के लिए बीएलओ अनुपस्थित रहे, जिससे ग्रामीण अपना नाम मतदाता सूची में है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि झामुमो बीएलओ के सहयोग को गांव स्तर पर बीएलए मनोनीत किए हैं। बीएलए के सहयोग से एसआईआर कराया जाए。 यह भी पढ़ें- एसआइआर में एक भी स...