रांची, मई 21 -- रांची। संवाददाता राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआर) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। यह भी पढ़ें- एसआईआर अभियान में हर बूथ पर रहेंगे राजनीतिक दलों के एजेंटप्रक्रिया का विवरण उन्होंने बताया कि 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण और आवश्यक मुद्रण कार्य किए जाएंगे। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे तथा सत्यापन का कार्य करेंगे। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त को किया जाएगा। वहीं 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। दावों...