अलीगढ़, अप्रैल 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नाम, पते आदि गलतियों के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं एक मामला ऐसा सामने आया है जिसमें आसिफा खानम नाम की महिला आशा शर्मा बन गई। इतना ही नहीं 2019 में जिस शख्स की मौत हो चुकी है, उसकी पत्नी होने का भी दावा कर डाला। पीड़ित परिजनों ने मामले में डीएम से शिकायत की है। छिपैटी निवासी अजय कुमार एवं संजय कुमार ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भाई विजय कुमार निवासी लोधी विहार का वर्ष 2019 में स्वर्गवास हो चुका है। वह अविवाहित थे। आरोप है कि एक महिला ने अपनी पहचान बदलकर और खुद को मृतक की पत्नी बताकर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लोधी विहार स्थित बंद पड़े मकान को अपना दर्शाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा लिया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार महिला आसिफा खानम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.