गिरडीह, सितम्बर 24 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। बदडीहा वन पंचायत सचिवालय में एसआईआर के दौरान सामने आई मतदाता संबंधी विसंगतियों को लेकर गुरुवार को सुनवाई हुई। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। सुनवाई के दौरान अंचलाधिकारी नरेश वर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नोटिस प्राप्त लोगों से मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य विवरण से जुड़ी जानकारी ली। प्रस्तुत दस्तावेजों व दावों का अवलोकन कर आवश्यक पूछताछ भी की गई। जिन मामलों में जरुरी कागजात उपलब्ध नहीं थे, संबंधित लोगों को नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। अंचलाधिकारी नरेश वर्मा ने कहा कि एसआईआर के दौरान सामने आई विसंगतियों का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत प्रखंड के चार जगहों में हुई सुनवाई संबंधित पक...