चतरा, जुलाई 11 -- चतरा संवाददाता जिले में एसआईआर का काम काफी तेज गति से चल रहा है। इसमें बीएलओ अपने क्षेत्र के मतदाताओं की मैपिंग में खुब पसीना बहा रहे हैं। बीएलओ के मेहनत का ही परिणाम है कि आज चतरा में 85 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है। लोगों का मैपिंग भी तेजी से हो रहा है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसआइआर: जिला में 72.73% इन्यूमेरेशन फार्म का वितरणबीएलओ की मेहनत वार्ड 18 की रेखा देवी दिन भर एसआईआर फार्म भरने में भी लोगों की मदद कर रहे हैं। उनके आवास पर सुबह से लोग फार्म लेकर पहुंच जा रहे हैं, बीएलओ रेखा के द्वारा कभी लोगों के घर जाकर तो कभी लोगों के फार्म भरने से लेकर मैपिंग करने तक का काम स्वयं कर रही है। रेखा ने बताया कि अधिकतर लोग फार्म भी मुझसे ही भरवा रहे हैं। प्राप्त प्रपत्रों को ऑनलाइन अपलोड करने का कार्य भी लगातार...