गंगापार, नवम्बर 29 -- मेजा विधानसभा के रामनगर गांव में बीएलओ घर घर जाकर एसआईआर फार्म (गणना प्रपत्र) वितरित करने के बाद इकट्ठा कर रहे हैं। लेकिन समय की बाध्यता आड़े आ रही है, जिसमें उन्हें निश्चित समय सीमा के अंदर फार्म इकट्ठा कर फीडिंग करना जरूरी है। बीएलओ त्रियुगी नारायण, शशि देवी, मीना कुशवाहा, सावित्री देवी, अरुण, राजकुमारी, विजयलक्ष्मी तथा उर्मिला ने बताया कि एसआईआर फार्म वितरित करने के बाद घर घर जाकर भरा हुआ फार्म इकट्ठा करने में बड़ी ही कठिनाई हो रही है। जिन मतदाताओं को फार्म दिया गया है उनमें से किसी ने भरा है तो अपूर्ण और किसी ने फार्म भरा ही नही है। जिसके लिए उनका फार्म भरवाना मजबूरी हो गयी है। फार्म भरवाने के बाद ही मतदाताओं के घर से लौटना होता है। उन्होंने बताया कि एसएआर फार्म भरवाकर घर ले आने पर अपने मोबाइल फोन से उसे ऑनलाइन फीड...