लातेहार, अप्रैल 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बीडीओ सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र में जल्द ही एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना और संशोधन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों का सत्यापन भी होगा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए मतदाताओं को चार श्रेणियों ए, बी, सी और डी में विभाजित किया गया है। ए श्रेणी में वर्ष 2003 की मतदाता...