रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के खिलाफ आदिवासी-मूलवासी व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया है। करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया में केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी समन्वय समिति व ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन ने बुधवार को संयुक्त प्रेसवार्ता की। समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की और मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. अली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता की कमी व अशिक्षा के कारण लोगों के पास जन्म, जाति, शैक्षणिक व आवासीय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। इससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। इस विरोध में संगठनों ने 10 अक्तूबर को शाम 4 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकालने और निर्वाचन आयोग का पुतला दहन करने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- ना...