हरदोई, सितम्बर 30 -- हरदोई। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपकर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ज्ञानू पाल ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव महत्वपूर्ण हैं। चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों की निष्पक्ष जांच से लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर राष्ट्रपति के माध्यम से निष्पक्ष जांच और आवश्यक संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग की गई है। ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के ल...