पटना, मई 27 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल आनंद ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया है कि एसआईआर को लेकर विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा था। अदालत ने स्पष्ट कहा है कि प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है और यह पूरी तरह संवैधानिक है। भाजपा शुरू से कह रही थी कि लोकतंत्र और संविधान के तहत जो भी प्रक्रिया अपनाई गई है, वह पारदर्शी और कानूनसम्मत है। विपक्ष ने सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए बिहार की जनता के बीच डर और भ्रम फैलाने का काम किया। अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह भी पढ़ें- SIR सही है, चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट से नाम हटाने-जोड़ने का पूरा अधिकार: सुप्रीम कोर्ट यह संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत है। यह भी पढ़ें- सब पहले से तय था... SIR के फैसले पर...