साहिबगंज, जुलाई 5 -- साहिबगंज। सदर प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर रविवार को राजमहल एसडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने बीएलए, बीएलओ, सुपरवाइजर व वालंटियरों की जिम्मेदारियां स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ कार्य करें। एसडीओ ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे,बीएलए पुनरीक्षण प्रक्रिया में निर्धारित नियमों के तहत सहयोग करेंगे। सुपरवाइजर कार्यों की निगरानी करेंगे एवं वालंटियर मतदाताओं को जागरुक करने और प्रपत्र भरने में सहायता करेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी एसआईआर-2026 अभियान में सक्...