मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। एसआईआर को लेकर भाजपा नेताओं ने बारीकियां बताईं। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी एमएलसी सुभाष यदुवंश ने पहुंच कर कहा कि एक एक वोट आवश्यक है। ड्राफ्ट पब्लिकेशन के साथ लिस्ट को चेक करें। बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पहले अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर वक्ताओं ने विचार रखे। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को सभी ने नमन किया। इस साल जन्म शताब्दी वर्ष को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। एसआईआर कार्यशाला एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा सभी लोग ध्यान रखें कि फर्जी मतदाता वोटर लिस्ट में नहीं रहने चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्ता...