सहारनपुर, सितम्बर 29 -- सहारनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सहारनपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर तथ्यों के साथ बात रखने की नसीहत दी। दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक मांगेराम चौधरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने 26 सितंबर को एसआईआर संबंधी निर्णयों को सर्वसम्मति से लिए जाने की जानकारी दी है। मतदाताओं की मदद के लिए सहायता केंद्र और घर-घर सहायता जैसी व्यवस्थाएं भी बताई गई हैं। यह भी पढ़ें- संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले ठोस प्रमाण दे विपक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 के फैसले में बिहार एसआईआर को अनुच्छेद 324 और जनप...