एसआईआर पर बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण
रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। एसआईआर के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचित निबंधन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रांची जिले में 30 जून से शुरू होने वाली एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे और भरे हुए प्रपत्रों को उनसे जमा करेंगे। सुपरवाइजरों को कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.