लखनऊ, जनवरी 22 -- डॉ राजेश्वर सिंह ने 20 मेधावियों में बांटे लैपटॉप और साइकिल 32 आरडब्लूए को प्रदान की स्पोर्ट्स किट लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को वृंदावन योजना के इब्राहिमपुर द्वितीय व खरिका द्वितीय वार्ड के हाई-राइज अपार्टमेंट्स के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसकेडी अकेडमी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में एसआईआर प्रक्रिया व नव मतदाता पंजीकरण जैसे विषयों के साथ 10 मेधावियों को लैपटॉप और 10 को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि, राष्ट्र को दिशा देने की जिम्मेदारी प्रबुद्ध मतदाताओं पर है। जहां ग्रामीण मतदाता बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान करते हैं वहीं आरडब्लूए और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के मतदाता अपने मताधिकार से ग्रीन एनर्जी, एनवायरम...