लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा अपनाये जा रहे रुख पर सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से विधायक ने कहा कि एसआईआर पर कांग्रेस व सपा द्वारा अपनाया गया रुख एक बार फिर उजागर करता है कि इन दलों के लिए राष्ट्रहित नहीं, बल्कि संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति सर्वोपरि है। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा की चुप्पी और कई मामलों में परोक्ष समर्थन, अनजाने में की गई भूल नहीं है। बल्कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसका उद्देश्य अवैध घुसपैठियों को मतदाता में परिवर्तित कर सत्ता की राजनीति को साधना है। डॉ. सिंह ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशि...