साहिबगंज, फरवरी 1 -- बरहरड़वा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने प्रखंड के मिर्जापुर व लालमाटी गांव में ग्रामीणों के साथ रविवार को बैठक की। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। बैठक के दौरान डॉ. तनवीर आलम ने एसआईआर को लेकर ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि मतदाता सूची से किसी भी योग्य नागरिक का नाम न कटे, इसके लिए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरुक करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को वोट देने से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों को जागरुक करें और किसी भी कीमत पर योग्य मतदाताओं का नाम कटने न दें। मौके पर जिला अध्यक्ष बरकत खान, रंजीत टुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.