उन्नाव, फरवरी 14 -- उन्नाव। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म छह भरवाने पर चर्चा हुई। एसआईआर प्रक्रिया पर विशेष रूप से नजर बनाए रखने की अपील की। कहा कि हम सबको एकजुट होकर इस प्रक्रिया पर निगरानी रखनी है, ताकि किसी भी मतदाता का ग़लत तरीक़े से वोट न कटने पाए। इस दौरान पूर्व विधायक सुंदर लाल लोधी, बदलू ख़ान, जिला उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी, शिवशंकर वर्मा, हाजी सैय्यद इरफान, याकूब सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...