नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चुनाव कार्यालय से जिन लोगों को एसआईआर संबंधी नोटिस मिला है, भाजपा उन्हें सहायता उपलब्ध कराएगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी की एसआईआर टोली और बीएलए को उनकी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फॉर्म-6 भरवाकर नए या दोबारा वोट बनवाने में मदद करने की बात कही है। मल्होत्रा ने चुनाव कार्यालय के उस स्पष्टीकरण का स्वागत किया जिसमें कहा गया है कि हाल में प्रकाशित वोटर लिस्ट अंतिम नहीं है। लोग 30 सितंबर तक नए वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनके नाम नवंबर में जारी होने वाली अंतिम सूची में शामिल किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण का काम जारी, 30 सितंबर तक करा सकेंगे नाम में सुधार उन्होंने कहा कि सभी दिल्लीवासी जिनका देश में कहीं और वोट नहीं ...