एसआईआर नोटिसों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतें : अपर आयुक्त
बागेश्वर, अगस्त 10 -- बागेश्वर, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अपर आयुक्त कुमाऊं जीवन सिंह नगन्याल ने सोमवार को जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर नोटिसों की सुनवाई और निस्तारण प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नोटिसों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंडलसेरा बानरी स्थित बूथ संख्या आठ, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय थापल पेटलाकोट बूथ संख्या 39 और प्राथमिक विद्यालय गलई कंधार बूथ संख्या 59 में एसआईआर के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया देखी। उन्होंने सभी प्रकरणों का उचित दस्तावेजीकरण करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए। बूथ सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.