रामपुर, जनवरी 29 -- स्वार। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) नोटिसों की सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उपजिलाधिकारी अमन देओल, नायब तहसीलदार तथा खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित रहकर मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई की। बताया गया कि एसआईआर फार्म जमा करते समय मतदाताओं ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर परिवार के किसी सदस्य से अपनी मैपिंग किए बिना ही आवेदन कर दिया था। ऐसे मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा लगभग 11 हजार नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के साथ 13 प्रकार के वैध दस्तावेजों का उल्लेख किया गया है, जिनके आधार पर मतदाता अपनी मैपिंग पूर्ण करा सकते हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में मतदाता तहसील पहुंचे और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर नोटिसों का जवाब दिया। एसडीएम अमन देओल ने बताया कि अब तक लगभ...