बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को एसआईआर के द्वितीय चरण को लेकर बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति संयोजकों और बीएलए-2 से कहा कि हर जायज आदमी का वोट जरूरू बने। 18 साल पूरा करने वाले सभी लोगों का वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 जरूर भरवाएं। अपने-अपने इलाकों में लोगों के वोट बनवाने में यदि कोई दिक्कत हो रही है तो तुरंत महानगर संगठन को इसकी जानकारी दें, जिससे प्रशासन से संपर्क कर वोट बनवाया जा सके। बैठक में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, गुलशन आनंद, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, प्रवेश वर्मा, रेखा श्रीवास्तव, तृप्ति गुप्ता, प्रतेश पांडे, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, नरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.