लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- एसआईआर अभियान के दावे और आपत्तियों के आखिरी दिन शुक्रवार को बहुत कम मतदाता बूथों पर मौजूद बीएलओ के पास पहुंचे। ज्यादातर बूथों पर बीएलओ खाली बैठे रहे। उन्होंने बताया कि नोटिसों का जवाब देने बहुत कम वोटर पहुंचे। जो पहुंचे भी, उनके पास जरूरी कागजात नहीं थे। मतदाताओं ने कोई आपत्तियां भी दर्ज नहीं कराईं। कई वोटरों का कहना था कि उनको सन 2003 में हुए पुनरीक्षण की वोटर लिस्ट और परिवार रजिस्टर आदि में माता-पिता का नाम न होने से चुनाव आयोग से वांछित देना संभव नहीं था। इसके अलावा कई वोटरों के माता-पिता के नाम आदि 2003 की वोटर लिस्ट में गलत दर्ज होना भी बड़ी समस्या थी। इसका भी कोई इलाज उनके पास न होने से वे कोई दावा या आपत्ति नहीं दे सके। ज्यादा समस्या नेपाल से ब्याह करके लाई गई महिलाओं को हुई है जिनके माता-पिता आदि का नाम यहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.