एसआईआर ड्यूटी से नदारद आठ कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश
रुद्रपुर, जून 23 -- नानकमत्ता, संवाददाता। तहसीलदार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को एसआईआर ड्यूटी से नदारद आठ कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजि. अधिकारी हिमांशु जोशी ने नागरिक चिकित्सालय के अधीक्षक को राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर द्वितीय की बीएलओ संध्या अधिकारी को 19 जून से अनुपस्थित होने के कारण कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। उनके अनुसार बीएलओ के आवास पर ताला लगा है। फोन भी रिसीव नहीं किया। तहसीलदार ने वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं डिप्टी बीईओ सितारगंज व खटीमा को पत्र लिखकर सहायक अध्यापक पदमा गंगवार, किरन जोशी, ललित प्रसाद, हरविंदर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुकेश गहतोड़ी, कांता प्रसाद के ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने पर आगामी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.