आदित्यपुर, जुलाई 29 -- गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह समेत इस अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों को साधुवाद दिया है। जारी बयान में गणेश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। सरायकेला-खरसावां जिले में निर्धारित समय के भीतर डिजिटाइजेशन कार्य का शत-प्रतिशत पूरा होना प्रशासनिक दक्षता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन, निर्वाचन विभाग, बीएलओ, स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधिय...