देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। एसआईआर जिले के राजनीतिक समीकरणों पर बड़ा असर डालेगा। मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार जिले में 2,88,838 वोटर कम हो गए हैं। जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बड़ी कमी आई है। विधानसभावार यह आंकड़ा 28 हजार से लेकर 67 हजार तक है। एसआईआर से पूर्व देवरिया की सातों विधानसभा सीटों को मिला कर कुल मतदाताओं की संख्या 24,09,009 थी। एसआईआर के बाद शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या अब 21,20,171 है। जिले में सबसे अधिक देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में 67,128 मतदाता कम हुए हैं। दूसरे स्थान पर सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र है, यहां कम होने वाले मतदाताओं की संख्या 51,365 है। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही की विधानसभा पथरदेवा में सबसे कम मतदाताओं की संख्या घट...